
Latehar : मुख्यमंत्री रघुवर दास का 29 अगस्त को लातेहार आगमन को ले विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार, एसपी प्रशांत आनंद एवं उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हैलीपैड एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री दास के आगमन से प्रस्थान तक पूरी विधि व्यवस्था बनाएं जाने को लेकर अधिकारियों को सजग रहने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा में चूक नहीं हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करें. उन्होंने विधि व्यवस्था में लापरवाही करने वालों पर सीधी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: रांची में फादर स्टेन स्वामी के घर पर पुणे की पुलिस ने मारा छापा, लैपटॉप-मोबाइल जब्त
कार्यक्रम में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो : एसपी
निरीक्षण में उपायुक्त ने हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल नवोदय विद्यालय तक सुरक्षा को लेकर एसपी आनंद को निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं एसपी समेत पूरे जिले के वरीय पदाधिकारी मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम स्थल गुरूकुल परिसर एवं नवोदय विद्यालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे तक पुलिस बल के जवानों की तैनाती करने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस अधिकारी अपनी जिम्मेवारी पूरी ईमानदारी निर्वहन करें एवं कार्यक्रम में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसे सुनिश्चित करें. मौके पर अभियान एसपी विपुल पाण्डेय, डीआरडीए निदेशक संजय भगत, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
चाणक्य नगरी से नवोदय विद्यालय जाने का रास्ता रहेगा बंद
मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन के पूर्व सुबह से ही जवाहर नवोदय विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार एवं एसपी प्रशांत आनंद ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर चाणक्य नगरी से नवोदय विद्यालय जाने वाले पथ में नो इंट्री लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि चाणक्य नगरी से नवोदय जाने वाले पथ को सुबह से रास्ता को बंद कर दिया जाएगा. चाणक्य नगरी से कोई भी वाहनों का आवगमन नहीं होगा. सभी वाहन रेलवे स्टेशन से मननचोटाग होते हुए कार्यक्रम स्थल नवोदय विद्यालय में पहुंचेंगे.




