ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Chaibasa : आधा दर्जन चेकपोस्ट तोड़ने और बाइक सवार दंपति को टक्कर मारने के बाद पकड़ा गया ट्रक ड्राइवर तो हैरान रह गयी पुलिस, जानें क्या है माजरा

Chaibasa : चक्रधरपुर में  रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 पर शनिवार शाम एक शराबी ड्राइवर के कारण अफरातफरी मची रही. आधा दर्जन चेकपोस्ट तोड़ने और बाइक सवार एक दंपति को टक्कर मार कर भागने के क्रम में जब  उसे गिरफ्तार किया गया तो वह नशे में टुन्न पाया गया. पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर से उसके शरीर में अल्कोहल के  स्तर  की जांच की, तो वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गयी. ब्रेथ एनालाइजर मशीन भी उसका अल्कोहल स्तर नापने में फेल हो गयी. ट्रैफिक सार्जेंट कृष्णा कुमार ने बताया कि मशीन की लिमिट 550 मिलीग्राम/100 मिलीग्राम है, लेकिन चालक की जांच में उसका भी कांटा मैक्सिमम लिमिट से पार कर गया. बता दें कि मशीन की कैपिसिटी 550 ही है. कृष्णा कुमार ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दस हजार रुपये जुर्माना  अथवा 3 महीने के साधारण कारावास की सजा का प्रावधान है.

कराईकेला से चक्रधरपुर की तरफ आ रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा उक्त ट्रक कराईकेला से चक्रधरपुर की तरफ आ रहा था. इस दौरान असनतलिया सीआरपीएफ कैंप के समीप ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, तो चालक बैरियर तोड़ते हुए भाग निकला. ट्रैफिक पुलिस ने चक्रधरपुर पुलिस को सूचना दी. इसपर वन विभाग चेक नाका के पास बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, पर चालक ने यहां भी बैरियर तोड़ते हुए निकल गया. भागते हुए उसने भगत सिंह चौक, पवन चौक के पास भी बैरियर तोड़ने के बाद चाईबासा की ओर भागा. पुलिस उसके पीछे लगी थी. आखिरकार ट्रक चालक ने एलआईसी बिल्डिंग के सामने ट्रक को खड़ा कर दिया और पैदल ही भागने लगा. इसपर पीछा कर रहे चक्रधरपुर पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया. भागने के क्रम में ट्रक चालक ने बाइक से जा रहे एक दंपति को भी टक्कर मारी थी, जिससे दोनों घायल हो गये हैं. .

ट्रक पर महिला और बच्चा भी थे सवार
चालक के पकड़े जाने की सूचना पाकर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, ट्रैफिक सार्जेंट कृष्णा कुमार दलबल के साथ रेलवे हाई स्कूल मैदान के समीप पहुंचे और नशे में धुत ट्रक चालक एवं ट्रक को हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि ट्रक संख्या JH05BM 7917 तेज रफ्तार से कराईकेला की ओर से आ रहा था. चालक काफी नशे में था. ट्रक चालक के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ट्रक में एक अन्य पुरुष, महिला और एक बच्चा भी सवार थे. पूछताछ में चालक ने बताया कि उसका नाम शेख अकबर उर्फ टिंकू है वह बांगलाटाड का रहने वाला है. उसके साथ का आदमी जोड़ा का विक्की खान था, जो उसके यहां मेहमान था. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े : चक्रधरपुर : घरेलू विवाद के बाद बच्चों को छोड़ घर से निकली महिला, पति को फोन कर कहा- ट्रेन में बैठ गयी हूं, मुझे ढ़ूंढना मत

 

Related Articles

Back to top button