JharkhandRanchi

सत्ता संरक्षण में रांची में मची है जमीन की लूट, 120 एकड़ जमीन हथियाने का राज खोलेगी भाजपाः दीपक प्रकाश

भाजपा के निशाने पर फिर झामुमो सरकार

Ranchi : प्रदेश भाजपा ने राजधानी रांची में जमीन लूट का मामला उठाया है. सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजधानी बनने के बाद रांची में जमीन की कीमतें बढ़ी हैं. साथ ही जमीन पर अवैध कब्जे के केस भी सामने आये हैं. वर्तमान में सत्ता के संरक्षण में भू माफियाओं की हिम्मत बढ़ी है.

दीपक प्रकाश हेहल (कटहल मोड़, रांची) में कैलाशपुरी को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी है. 1982 में यह बनी थी. जिन गरीबों के पास घर नहीं है, उनके लिये घर उपलब्ध कराने की पहल यह कर रही थी. 12 एकड़ जमीन पर घर बनाने में वह लगी है.

2020-21 तक जमीन की रसीद भी उसके नाम पर काटी गयी है. रजिस्टर-2 में भी उसका नाम है पर अब उसकी जमीन पर जमीन दलालों की नजर लग गयी है.

इसके अलावा आसपास के 120 एकड़ जमीन पर भी माफिया हावी होना चाह रहे हैं. भाजपा जल्दी ही 120 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने के प्रयासों का भंडाफोड़ करेगी.

इसे भी पढ़ें- रांची बार एसोसिएशन की अपील, मास्क लगाकर ही कचहरी परिसर में करें प्रवेश

मामले की हो जांच

दीपक प्रकाश ने कहा कि कैलाशपुरी सोसाइटी के लोगों ने सीओ, एसडीओ से भी संपर्क कर मदद मांगी है. पर उनसे कहा जा रहा है कि उपर से बहुत दबाव है.

ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा जमीन दलाली, अवैध कब्जा किये जाने का प्रयास हो रहा है. सरकार में अगर नैतिक साहस है तो समूचे मामले की जांच कराये.

भाजपा के कई विधायकों, नेताओं ने पिछले दिनों राज्य सरकार की नाकामियों, उसके चाल चरित्र पर सवाल पूछे. पर किसी का ठोस जवाब सामने नहीं आया. यह सरकार जन हित, राज्य हित पर काम करने के बजाय बिचौलियों की सरकार लग रही.

किसानों को छलने वाले बने हैं हिमायती

झामुमो ने किसानों के हक हुकूक के नाम पर किसानों को छला है. कांग्रेस और अन्य दलों की भी वही हालत है. दिल्ली में लाल किले पर 26 जनवरी के दिन किसान आंदोलन के बहाने अराजकता फैलायी गयी. किसान कभी ऐसा नहीं कर सकते. लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबों को अपनी बात रखने का हक है पर ऐसे अराजक तरीके से नहीं.

इसे भी पढ़ें- सर सैयद एजुकेशनल मिशन दे रहा है आइएएस-आइपीएस की नि:शुल्क कोचिंग

Related Articles

Back to top button