
Shivam Krishna,
जैसा की लोगों ने उम्मीद लगाई थी की FAU-G मोबाइल गेम्स की दुनिया में भारत का ज़ोरदार आगमन होगा. पर FAU-G को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही लोगों से. चलिए जानते हैं क्या है FAU-G.
Newswing रेटिंग : 3.5 स्टार्स
कहानी
FAU-G एक बैटल रोयाल गेम नहीं बल्कि एक स्टोरी पर आधारित गेम है . ये गेम गलवान घाटी पर हुए चीनी सैनिकों से युद्ध पर आधारित है. उसी तरह इस गेम में भी बंदूकों की जगह नॉन लीथल हथियारों का प्रयोग कर के चीनी सैनिकों से युद्ध दिखाया गया है. सारे डाईलॉग्स हिंदी में कुछ इस प्रकार डाले गए हैं की जैसे आप उस युद्ध को अपनी आँखों से देख रहे हो. छोटे छोटे कट सीन्स से आपको उस युद्ध की झलक अच्छे से मिलती रहेगी. इसके दो मोड्स ( DEATHMATCH और FREE FOR ALL) जल्द ही आने वाले हैं. लोगों को इसका काफी इंतज़ार है.
GAMEPLAY
इस गेम की ग्राफ़िक्स काफी अच्छी है और कंट्रोल्स भी काफी सरल हैं. क्युकी बन्दुक का इस्तेमाल इस गेम में हो नहीं रहा है इसलिए हाथों और औजारों का ही उपयोग कर दुश्मनों से लड़ाई के लिहाज से ही कंट्रोल्स को सेट किया गया है. पर इस गेम की कमज़ोर कड़ी है इसके दुश्मन, जिन्हें डिजाईन करने में ध्यान कम दिया गया है और एक समय के बाद आपको गेम से बोरियत होनी शुरू हो जायेगी.
इसे और बुरा बनाता है इसका बार बार रिपीट होने वाले डाईलॉग्स. बार बार आपको ये लाइन्स सुनने को मिलेंगे “मैं अपनी टीम को धुंध ही लूँगा” और “कायरों तुम हमेशा तो नहीं भाग सकते” .
रिव्यु
अभी के लिए, FAU-G एक अधूरा और अभावग्रस्त खेल है जिसमें किसी भी स्मार्टफोन उपयोगकर्ता को पेश करने के लिए बहुत कम है जो पीयूबीजी को याद कर रहा है या इन खेलों में से किसी के भी लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. हां, भारतीय दर्शकों के लिए एक शीर्षक को अवधारणा बनाने के लिए समय बिताया गया है, लेकिन निष्पादन में एक पंच का अभाव है. खेल को शौकिया गेमर्स द्वारा सराहा जाएगा, जिन्हें इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बहुत कुछ नहीं करना है, लेकिन यहां तक कि वे दिनों के भीतर ऊब सकते हैं




