
Jamtara : इंडोर गेम्स एसोसिएशन जामताड़ा द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2021 का आयोजन सोमवार को मल्टीपरपस हॉल जामताड़ा में किया गया. इसका उद्घाटन एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने किया. इस प्रतियोगिता में जामताड़ा के अलावा चित्तरंजन, रूपनारायणपुर, आसनसोल, चितरा व गोरांगडीह के खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में जिला जज तृतीय देवेश कुमार त्रिपाठी एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अब्दुल नसीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया.
अंडर 19 वर्ग के सिंगल्स में जामताड़ा के शाहबाज मंसूरी विजेता रहे, जबकि पिंटू किस्कू उपविजेता. अंडर-19 डबल वर्ग में जामताड़ा के ही शाहबाज मंसूरी एवं पिंटू किस्कु विजेता एवं सत्यम सिंह व सूरज उपविजेता रहे. ओपेन सिंगल्स वर्ग में जामताड़ा के इजाजुल मंसूरी विजेता व आकाश सिंह उपविजेता रहे. जबकि, ओपेन डबल वर्ग में जामताड़ा के राकेश रंजन और आकाश सिंह विजेता एवं जामताड़ा के ही इजाजुल मंसूरी व रमीज उपविजेता घोषित हुए. वेटरन वर्ग में रूपनारायणपुर के अशोक राय एवं राजेश विजेता और ऋषिकेश सिंह एवं अमित चौबे उपविजेता रहे.




