BiharLead News

बिहार विधान परिषद चुनाव के प्रचार का थम गया शोर, 4 अप्रैल को होगा मतदान

Patna : बिहार विधान परिषद की स्थानीय निकाय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों पर 4 अप्रैल को चुनाव कराये जायेंगे. जबकि 7 अप्रैल को मतों की गणना की जायेगी. इस चुनाव के लिए शानिवर शाम 4 बजे प्रचार का शोर थम गया. अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील कर सकते हैं. सभा या मीटिंग करने पर प्रत्याशियों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सार्वजनिक सभा, स्टार प्रचारकों के दौरे और दिग्गज नेताओं के चुनावी अभियान पर रोक लग गयी.

गौरतलब है कि राज्य में 534 बूथों पर 4 अप्रैल को मतदान होगा. सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी. इस चुनाव में कुल 1,34,106 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

इसे भी पढ़ें:FIFA World Cup 2022 को ले बड़ा ऐलान, 32 टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया, कतर में होगा टूर्नामेंट

जबकि 187 उम्मीदवारों की किस्मत मत पेटियों में बंद हो जायेगी. मतों की गिनती 7 अप्रैल को होगी. पटना से 6, नालंदा से 5, गया-जहानाबाद-अरवल से 5, औरंगाबाद से 8, नवादा से 11, भोजपुर-बक्सर से 2, रोहतास-कैमूर से 9, सारण से 8, सीवान से 8, गोपालगंज से 6, पश्चिम चंपारण से 7, पूर्वी चंपारण से 7, मुजफ्फरपुर से 6, वैशाली से 6, सीतामढ़ी-शिवहर से 5, दरभंगा से 13, समस्तीपुर से 8, मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा से 13, बेगूसराय-खगड़िया से 12, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से 14, भागलपुर-बांका से 7, मधुबनी से 6, पूर्णिया-अररिया सह किशनगंज से 7 और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

इस चुनाव में भाजपा ने 12, जदयू ने 11 और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है. वहीं महागठबन्धन में शामिल राजद ने कांग्रेस को छोड़ कर अकेले लड़ने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें:FIH Hockey Womens Junior World Cup: सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत, वेल्स को 5-1 से हराया

Related Articles

Back to top button