GiridihJharkhand

गिरिडीह : मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Giridih : बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंहगाई, गैस व पैट्रो के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ शहर के टावर चौक पर प्रदर्शन किया. इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है. खाने का तेल, मसाले, अनाज महंगे हो गए हैं.

इस मौके पर शादाब अंसारी, मो. इम्तियाज, महमूद अली खान, धनजंय सिंह, अशोक विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, सुलेमान अख्तर, वासुदेव वर्मा, मदन विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह, सैफूद्दीन खान, ऋषिकेश मिश्रा समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:बेटी को न्याय दिलाने पिता बैठा मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर, हुआ हंगामा

Related Articles

Back to top button