
Palamu: पलामू के मौसम के मिजाज में बदलाव लगातार जारी है. डालटनगंज समेत जिले के अन्य हिस्सों में दो दिनों तक हल्के दर्ज के बारिश हुई. इसका असर न्यूनतम तापमान के साथ उच्चतम तापमान पर भी देखने को मिला. डालटनगंज के उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे में अचानक गिरावट दर्ज की गई है.
शुक्रवार को डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 6 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है. शनिवार को इसमें दो डिग्री की कमी आयी. न्यूनतम तापमान 8.02 रिकार्ड किया गया.
अगले तीन दिनों तक पलामू के मौसम में बदलाव नहीं
डालटनगंज में शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाये रहे. शनिवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है. धूप के बाद भी मौसम में पछुआ हवा के कारण कनकनी बरकरार है. पिछले 24 घंटे में डालटनगंज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.02. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें- पंजाब के सीएम ने केंद्र को किया आगाह, कहा- पाकिस्तान चाहता है अशांत पंजाब
अधिकतम जहां सामान्य से 6 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. मौमस वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिनों तक पलामू के मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है.
लोहरदगा में सबसे अधिक 8 एमएम हुई बारिश
शुक्रवार को हल्के दर्जे की बारिश राज्य के हर इलाके में हुई. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में दर्ज की गई है. यहां 8 एमएम बारिश दर्ज की गई.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बारिश का असर राज्य के उत्तरी भाग में शनिवार से ही देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ इलाके में शनिवार को न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.
इसे भी पढ़ें-245 सीटों में नियुक्ति के लिए होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की उम्रसीमा में तीन वर्ष की छूट संभावित




