
Chennai : तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुवल्लूर में समुद्र के किनारे बसे एक गांव में जब राज्य के मंत्री दौरे पर पहुंचे तो वहां एक अजीबोगरीब घटना हुई. मंत्री अनीता राधाकृष्णन (Anitha Radhakrishnan) अपनी सफेद धोती और महंगे जूतों को गंदा नहीं करना चाहते थे. ऐसे में एक मछुआरे ने मंत्री अनीता को अपनी गोद में उठा लिया और बोट से किनारे तक ले गया. किनारे तक जाने के लिए घुटनों तक भरे पानी को पार करना था.
इसे भी पढ़ें :Hazaribag: आईसेक्ट विश्वविद्यालय के सभी कर्मी अब हो गए वैक्सीनेटेड
ऑफिशियल दौरे पर पहुंचे थे
बता दें कि तमिलनाडु की डीएमके (DMK) सरकार में मंत्री अनीता राधाकृष्णन तिरुवल्लूर के गांव पुलिकट में अधिकारियों के साथ एक ऑफिशियल दौरे पर पहुंचे थे. यह गांव चेन्नई से करीब 60 किलोमीटर दूर है. मंत्री गुरुवार को गांव में रहने वाले मछुआरों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे.
गौरतलब है कि मंत्री अनीता राधाकृष्णन को गोद में उठाने का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर यूजर्स मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह मंत्री के घमंड को दिखाता है.
इसे भी पढ़ें :इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने के कगार पर पहुंच गयी थी सौरव गांगुली और डोना की शादी
मछुआरों ने मंत्री के सामने उठाई थी ये समस्या
जान लें कि पानी में उतरते ही बोट को होने वाले नुकसान की समस्या मछुआरों ने मंत्री के सामने उठाई थी, जिसके बाद मंत्री गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. दरअसल ऐसा मिट्टी के कटाव की वजह से हो रहा था.
इसे भी पढ़ें :भदानी नगर और बरकाकाना ओपी प्रभारी को भाजपा व जेएमएम कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पड़ी भारी, दोनों लाइन हाजिर
मंत्री ने लगायी वादों की झड़ी
हालांकि गांव पहुंचते ही मंत्री अनीता राधाकृष्णन ने वादों की झड़ी लगा दी. उन्होंने कहा कि चुनाव में मछुआरों से किया गया वादा पूरा किया जाएगा. पुलिकट गांव में फिशिंग हार्बर बनाया जाएगा. गांव के लोगों ने मंत्री अनीता के सामने गांव की अन्य समस्याएं भी उठाईं. इस पर मंत्री की तरफ से समस्याएं सुलझाने का उन्हें आश्वासन दिया गया.
इसे भी पढ़ें :रेमडेसिविर मामले में कोर्ट ने पूछा- बिना बताये सरकारी गवाह बनाने का निर्णय कैसे ले लिया




