JharkhandLead NewsRanchi

मेयर ने बुलायी थी परिषद की बैठक, 72 घंटे पहले नहीं बांटी गयी प्रोसीडिंग की फाइल

Ranchi : मेयर डॉ आशा लकड़ा ने 13 सितंबर को रांची नगर निगम परिषद की बैठक बुलायी थी. इसके लिए मेयर ने नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा था. वहीं पार्षदों को भी इसकी सूचना भेज दी गयी थी. इसके बावजूद परिषद की बैठक नहीं हो सकी. वहीं बताया गया कि 72 घंटे पहले प्रोसीडिंग की फाइल ही पार्षदों को नहीं भेजी गयी.

इस वजह से उन्हें भी बैठक में शामिल होने की जानकारी नहीं मिल सकी. अब मेयर ने नगर आयुक्त को फिर से पत्र लिखा है. वहीं जल्द से जल्द परिषद की बैठक बुला कर शहर की समस्याओं पर चर्चा करने को कहा है.

इसे भी पढ़ें:पलामू: कथित बकोरिया पुलिस-नक्सली मुठभेड़ कांड की जांच एक बार फिर तेज, अबतक 350 से लोगों से हुई पूछताछ

राजनीति कर रहे नगर आयुक्त

मेयर ने कहा कि शहर में गंदगी से लोग परेशान हैं. त्योहार शुरू हो चुके हैं. इसके बावजूद न तो सफाई करायी जा रही है और न ही डस्ट गिराने को लेकर कोई चर्चा की गयी है.

उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त चाहते तो काम कर सकते थे. लेकिन वह भी राजनीति कर रहे हैं. जिसका खामियाजा शहर की जनता और जनप्रतिनिधि भुगत रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:DHONI को टीम इंडिया का मेंटोर बनाये जाने की BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताई वजह

जानबूझ कर रोकी गयी फाइल

मेयर ने कहा कि बैठक बुलाने को लेकर पत्र लिखा था. इसके अलावा कुछ एजेंडों को रोकने को लेकर नगर आयुक्त को पत्र लिखा था. वहीं कुछ नये एजेंडों को जोड़ने के लिए पत्र लिखा गया था.

लेकिन न तो एजेंडा को हटाया गया और न ही जोड़ा गया. वहीं प्रोसीडिंग की फाइल को रोक दिया गया है. उन्होंने कहा कि जाबूझ कर 72 घंटे पहले फाइल पार्षदों को नहीं भेजी गयी.

इसे भी पढ़ें:रांची में दुष्कर्म की सबसे अधिक घटनाएं, गिरिडीह में सबसे ज्यादा दहेज हत्या

Related Articles

Back to top button