Corona_UpdatesNational

21 दिनों के #Lockdown को आगे बढ़ाने से केंद्र का इनकार, कहा- ऐसी बात का नहीं कोई आधार

New Delhi: देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. संक्रमित लोगों की संख्या 1100 के आंकड़े को पार कर गयी है. वहीं इस जानलेवा वायरस ने 30 लोगों की जान ले ली है. जबकि 110 मरीजों के ठीक होने की खबर है.

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इस बीच ये खबर आ रही थी कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकती है. लेकिन सरकार ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है.

इसे भी पढ़ेंःरांची: बड़ी मस्जिद में रूके 17 विदेशी मुस्लिम सहित 22 को पुलिस ने किया क्वॉरेंटाइन, खेलगांव में किया गया शिफ्ट

नहीं बढ़ाई जायेगी लॉकडाउन की अवधि

सरकार ने सोमवार को कहा कि 24 मार्च मंगलवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हुए 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की उसकी कोई योजना नहीं है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआइबी) ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मीडिया में आ रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार बंद को आगे बढ़ा सकती है.


पीआइबी ने कहा, “मीडिया में आ रही खबरें और कुछ अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 दिन के बंद की अवधि खत्म होने के बाद इसे और बढ़ा सकती है. कैबिनेट सचिव ने इन खबरों से इनकार किया और कहा कि वे निराधार हैं.”

देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1100 के पार

कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में कुल 1173 मामले हैं. राहत की बात ये है कि इस बीमारी से 110 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है. कुल 49 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं.

इसे भी पढ़ेंःदेश में है लॉकडाउन और रांची प्रशासन ने मंत्री आलमगीर आलम के कहने पर बसों को दी दूसरे जिले में जाने की अनुमति

इधर पुणे में कोरोना वायरस संक्रमण से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत, महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या नौ हुई. वहीं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को कोरोना वायरस से एक युवक संक्रमित पाया गया जिससे इस केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है.

गुजरात में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं और राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 69 तक पहुंच गई है. मुख्य स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बताया कि नए मामलों में पांच भावनगर और एक अहमदाबाद से है.  भावनगर के पांच नए मामलों में से 45 वर्षीय एक महिला की मौत रविवार रात अस्पताल में हो गई. नए मरीजों में 36 वर्षीय एक महिला भी शामिल हैं जो हाल ही में अमेरिका से लौटी थीं.

अभी तक गुजरात में दो मरीजों का इलाज हो चुका है. राज्य के कुल 69 मरीजों में से 32 विदेश में यात्रा करके लौटे हैं, वहीं 33 लोग स्थानीय संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, जबकि चार दूसरे राज्य की यात्रा करके लौटे हैं. कुल 61 सक्रिय मामलों में से दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 59 की हालत स्थिर है.

इसे भी पढ़ेंःप्रभावित राज्यों से 73251व विदेशों से 911 लोग लौटे झारखंड, सिर्फ 197 की ही जांच, क्योंकि टेस्ट किट ही है कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button