
Dhanbad : कोयलांचल में दो घराने सिंह मेंशन और रघुकुल में मौत का खूनी दौरा शुरू करने वाला मास्टरमांइड मामा पुलिस की गिरफ्त में है. नंद किशोर सिंह, उर्फ बबलू उर्फ मामा पर आरोप है कि इन्होंने धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित रघुकुल के पास दो शूटरों की मदद से झरिया विधायक संजीव सिंह के चहेते रंजय सिंह की गोली मारकर हत्या करवा दी थी और खुद धनबाद से फरार हो गया. इतना ही नहीं एक ही परिवार से अलग हुए धनबाद के दो चर्चित घराने रघुकुल और सिंह मेंसन के बीच खूनी गैंगवार शुरू कराने का श्रेय भी इसी को जाता है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के आधे राज्यसभा सांसद सदन में रहते हैं खामोश
देर रात बिहार के आरा से लाया गया धनबाद
बताया जाता है कि धनबाद न्यायालय ने इस शातिर मामा को 8 अगस्त तक न्यायालय में हाजिर करने का पुलिस को समय दिया था. जिसके बाद सरायढेला पुलिस मामा को कल देर रात आरा से यहां लेकर पहुंची. वहीं आज कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद पुलिस ने आरोपी मामा को धनबाद न्यायालय के समक्ष पेश किया. जिसके बाद न्यायालय ने नंद किशोर सिंह उर्फ बबलू उर्फ मामा को धनबाद मंडल कारा भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के विधायकों ने कहा – दिल्ली की तरह विधायक फंड हो 10 करोड़
विधायक संजीव सिंह भी हैं धनबाद जेल में बंद, मामा के आने के बाद चिंता बढ़ी
आपको बता दें कि धनबाद पुलिस की परेशानी अभी यहीं समाप्त नहीं हुई है. बल्कि यहां से धनबाद पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है. दरअसल मृत रंजय सिंह के खास और नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी झरिया विधायक संजीव सिंह को भी इसी जेल में रखा गया है. ऐसे में मामा की सुरक्षा को लेकर धनबाद पुलिस की चिंता लाजमी है. अब आगे ये देखने वाली बात होगी कि धनबाद जिला प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर क्या कुछ इंतजामात करती है.
इसे भी पढ़ें – शर्मसार स्वास्थ्य विभाग : कहीं बेटे का शव तो कहीं सर्पदंश की शिकार बेटी को गोद में उठाए दिखे बेबस…
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




