JharkhandMain SliderRanchi

हज यात्रियों के प्रति ठीक नहीं है रघुवर सरकार की नीयत, सबका साथ सबका विकास खोखला नारा : कांग्रेस

  • झारखंड राज्य हज कमिटी का गठन नहीं होने पर कांग्रेस ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना

Ranchi : करीब आठ माह से झारखंड राज्य हज कमिटी गठित नहीं करने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रघुवर सरकार पर अल्पसंख्यकों के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है. साथ ही कांग्रेस ने अब तक हज कमिटी गठित नहीं हो पाने के बहाने भाजपा के ‘सबका साथ सबका विकास’ को भी पूरी तरह से खोखला बताया है.

इसे भी पढ़ें- हरमू नदी के किनारे को हरा-भरा कर नहीं सकी, अब नदियों के किनारे पेड़ लगाने चली झारखंड सरकार

हज यात्रा के लिए कमिटी का गठन जरूरी : वारिस कुरैशी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता वारिस कुरैशी का कहना है कि 30 जुलाई से हज यात्रियों का जत्था रांची से जेद्दा के लिए उड़ान भरने जा रहा है, लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने हज कमिटी का गठन नहीं किया है. सरकार को यह मालूम होना चाहिए कि कमिटी का काम हज के समय में बहुत महत्वपूर्ण होता है. कमिटी देखती है कि हज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. लेकिन सरकार ने आठ महीने बीतने के बाद भी कमिटी का गठन नहीं किया है. इससे यह बात साफ जाहिर होती है कि रघुवर सरकार की नीयत हज यात्रियों के प्रति ठीक नहीं है. ऐसे में राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति सरकार का भेदभाव रवैया सामने आता है.

इसे भी पढ़ें- ई-नाम योजना में आंकड़ों के नाम पर हो रहा आईवॉश

अन्य भाजपा शासित राज्यों में बनी है कमिटी

न्यूज विंग से बातचीत में वारिस कुरैशी ने कहा कि हाजी मंजूर अहमद अंसारी की अध्यक्षतावाली कमिटी का कार्यकाल पिछले साल 17 अक्टूबर को ही खत्म हो गया. उसके बाद से वर्तमान में करीब आठ महीने से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन अब तक नयी कमिटी का गठन सरकार ने नहीं किया है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि भाजपा शासित अन्य राज्यों ने हज कमिटी का गठन किया है, झारखंड की रघुवर सरकार को छोड़कर. पहले भी पार्टी ने इस मामले में मुख्यमंत्री और कल्याण मंत्री को ज्ञापन दिया हुआ है, लेकिन स्थिति जस की तस बन हुई है. सरकार को समझना चाहिए कि हज यात्रा में जानेवाले आजमीन-ए-हज को कितनी परेशानी होती है, लेकिन सरकार अभी भी अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण पर कोई ध्यान नहीं दे रही है. ऐसे में भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- अलीमुद्दीन हत्याकांड : आरोपियों से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद यदुनाथ

गठन की प्रक्रिया जारी है, हज यात्रियों को हरसंभव मदद देगी सरकार : कमाल खां

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खां ने न्यूज विंग से बातचीत में कहा कि हज कमिटी गठित करने का काम सरकार का है. ऐसे में वह मामले में कुछ विशेष नहीं कह सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि कमिटी गठित करने की प्रक्रिया अभी जारी है. जल्द ही इसका गठन कर लिया जायेगा. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि हज यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी. हज कमिटी के सीओ इस बात को लेकर पूरी नजर रखे हुए हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button