Ranchi

मरहबा ह्यूमन सोसाइटी ने किया हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, 300 से ज्यादा हज यात्री हुए शामिल

Ranchi: रांची की मशहूर समाजिक संगठन मरहबा ह्यूमन सोसाइटी द्वारा हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया. शहर के मेन रोड स्थित तस्लीम महल में आयोजित इस एक दिवसीय हज ट्रेनिंग कैंप में रांची और इसके आस पास के इलाकों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष हज यात्री शामिल हुए. प्रोग्राम की शुरुआत हाफिज कलाम के तिलावत कुरान पाक से हुआ. इस अवसर पर इमारत शरिया के काज़ी ए शरीयत मुफ्ती अनवर क़ासमी और मशहूर हज ट्रेनर हाजी कैसर आलम ने हज यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित ज़रूरी जानकारी दी. मक्का, मदीना में किस दिन क्या करना है, कैसे रहना है इसकी पूरी जानकारी दी गई.

मुफ्ती अनवर कासमी ने उमरा कैसे करना है किन किन जगहों पर क्या दुआ करनी इन सब बातों को तफसील से बताया. वहीं झारखंड के मशहूर हज ट्रेनर हाजी कैसर आलम ने आजमिनो को हज के पांच दिनों के अरकान को बताते हुए कहा की कब कब एहराम की हालत में रहना है सफा मरवा और रमी करने के तरीके को विस्तार से बताया.

इस मौके पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम ने भी हज यात्रा से संबंधित अपने अनुभव साझा किया. साथ ही हज यात्रियों से देश की तरक्की अमन चैन, सुख शान्ति और समृद्धि के लिए दुआ करने की अपील की. झारखंड राज्य से इस वर्ष कुल 1756 हज यात्रियों का प्रस्थान कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से होना है. मौके पर मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के डॉ असलम परवेज़, अध्यक्ष नूर अहमद, सचिव सैयद नेहाल अहमद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button