
Palamu : पलामू जिले के सतबरवा थाना अंतर्गत ग्राम बकोरिया के बंशी टोला में हुई तीन वर्षीय आदिवासी बच्ची की पटककर हत्या मामले में माकपा की जांच टीम ने जांच की.
शुक्रवार को जांच टीम में शामिल सदस्यों ने बकोरिया के बंशी टोला स्थित घटनास्थल पहुंचकर बच्ची की मां बबीता देवी, पिता बिनोद सिंह खेरवार से बात की और 23 अगस्त की घटना वाली रात की विस्तार से जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें : कोलाघाट की ‘निर्भया’ ने तोड़ा दम, TMC नेताओं पर आरोप- रुपये लेकर केस वापस लेने का बनाया था दबाव
बच्ची की मां ने बतायी पूरी कहानी
जांच टीम को बच्ची की मां बबीता देवी ने बताया कि 23 अगस्त शुक्रवार की रात करीब 12: 30 बजे पुलिस और सीआरपीएफ जवान मेरे घर आये थे, बाहर से मेरे घर का दरवाजा खटखटाया गया, मैंने पूछा कौन हैं, इसपर बाहर से आवाज आयी मैं मनिका के बड़ा बाबू बोल रहा हूं.
इसी क्रम में एक पुलिस का जवान पश्चिम दिशा से घर में खुली खिड़की से घुस गया. मेरे पति बिनोद सिंह को खोजने लगा. पुलिस जवान ने पलंग में सो रही मेरे 3 वर्षीय बच्ची बिनीता कुमारी को जमीन में पटक दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गये. उसने जल रहे लैंम्प को भी तोड़ दिया.
सुबह होने पर घटना की लिखित शिकायत सतबरवा थाना से की लेकिन इंसाफ नहीं मिला है. पुलिस के डर से परिवार दहशत में है. रात में घर में नहीं सोते हैं. जांच टीम ने ग्रामीण महेश्वर सिंह, रामकेश्वर सिंह, चंन्द्रदेव सिंह, नीरा देवी, हीरा देवी, भगवनियां कुवंर से भी मिलकर उनसे जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : स्कूल भवन की मरम्मत के दौरान गिरी छत, दबने से मजदूर की मौत, घरवालों ने शव उठाने से रोका
जांच टीम ने माना, घटना के समय पुलिस मौजूद थी
जांच टीम ने कहा है कि बच्ची की मां, बाप, और ग्रामीणों से जो जानकारी प्राप्त हुई है उससे यह स्पष्ट है कि इस घर में उस रात पुलिस की मौजुदगी थी. मां आज भी अपनी बच्ची की मौत का जिम्मेदार सीधे तौर पर पुलिस को मानती है.
जांच टीम ने कहा है कि बच्ची की हत्या कि घटना शर्मशार करने वाली है, हत्या का आरोप पुलिस पर लगा है जो और भी संगीन हो जाता है. आज एक मां अपनी मासूम बेटी के हत्यारों को सजा दिलाना चाहती है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि घटना को एक सप्ताह हो गया इसके बावजूद भी दोषियों पर अबतक कार्रवाई नहीं हुई है.
दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग
जांच टीम ने घटना की न्यायिक जांच कराने, मृतक बच्ची के परिजनों को 25 लाख मुआवजा देने, सरकारी नौकरी, सरकारी सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराने, बच्ची को पटककर मार डालने वाले पुलिस जवान को गिरफ्तार कर शख्त सजा दिलाने की मांग सरकार, राज्यपाल, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से की है.
जांच टीम में पार्टी के झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो, पलामू जिला सचिव राम विजय राम, पार्टी के पुर्व जिला सचिव सह एडवोकेट सचिंदा नंद नेहरू, गढ़वा जिला सचिव जय प्रकाश गुप्ता, लातेहार जिला सचिव सुरेंद्र सिंह, लातेहार के पूर्व जिला सचिव अयुब खान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : पलामू: 12 करोड़ की नहर एक बरसात झेल नहीं पायी, कई जगह हुई ध्वस्त




