
Ranchi : 2 मई से शुरू होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की योग्यता निर्धारित करने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने के लिए होने वाली नेट परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एन टी ए द्वारा किया जाता है.
इसे भी पढ़ें :Good News: 1 जुलाई से बहाल हो जायेगा डीए, बढ़ जायेगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 2 मई से लेकर 17 मई तक होना था. जिसे अब स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी. दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए मई में होने वाली नेट परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.
कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा स्थगित की गयी है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी का कहना है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2020 सत्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.
एनटीए का कहना है कि उम्मीदवारों को नयी परीक्षा तिथि के बारे में 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा. संशोधित तारीखों को अधिसूचित किए जाने के बाद यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड जारी होंगे.
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित




