Corona_UpdatesNationalTOP SLIDER

राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी.
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराया, जिसमें मेरे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला.’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुसरण करें और सुरक्षित रहें.’’
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 50 वर्षीय राहुल गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे राहुल गांधी जी की सेहत को लेकर चिंता है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’’

इसे भी पढ़ें :Good News: 1 जुलाई से बहाल हो जायेगा डीए, बढ़ जायेगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी. इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है. आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें. देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है.’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला. बहुत चिंतित हूं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘ कामना करता हूं कि राहुल गांधी जी कोविड से शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ हों.’’
इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराए गए थे.

हाल के दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दिग्विजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

इसे भी पढ़ें :पलामू: ‘लॉकडाउन’ लगने की खबर से बाजार में अफरा तफरी, कई सड़कें रहीं जाम

Related Articles

Back to top button