JharkhandRanchi

आईजी अखिलेश झा समेत अन्य अधिकारियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Ranchi: झारखंड में नक्सल प्रभावित इलाके को नक्सली मुक्त करने के लिए राज्य पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इस बीच राज्य के आलाधिकारी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं और नक्सली को किस प्रकार से खत्म किया जाए इस पर लगातार प्रयास जारी है. करीब सभी इनामी नक्सली चाईबासा जिले में अपना ठिकाना बनाए हुए हैं लेकिन ग्रामीण नक्सलियों के खिलाफ एकजुट हुए हैं और नक्सलियों का खात्मा करना शुरू कर दिए हैं. इस बीच डीजीपी अनुराग गुप्ता बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेज करने का निर्देश दिया है.

रांची रेंज के आईजी अखिलेश झा समेत कई अन्य अधिकारी नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा, सोनुआ का दौरा किया और जनता से बातचीत की. नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद आईजी अखिलेश झा, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर के साथ खेल आयोजन में शामिल हुए. खेल रहे बच्चों को उत्साहित किया और अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस बीच अखिलेश झा ने सभी बच्चों को कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है और सभी लोग अच्छे से मेहनत कर एक मुकाम हासिल करें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें.

 

 

Related Articles

Back to top button