
Ranchi: राजधानी रांची के कटहल मोड इलाके में स्थित रिंची अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई है. प्रसूता की मौत से परिजन काफी आक्रोश हैं और कटहल चौक को जाम कर दिया है. मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाए और कहा कि बिना बताए तरह-तरह का दवाई चला रहे थे, जिसके बाद प्रसूता की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी. उसके बाद भी डॉक्टर सही से इलाज नहीं किया जिसके कारण प्रसूता की मौत हो गई. फिलहाल कटहल मोड इलाके में पुलिस बल सड़क जाम को हटाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है.




