
Jamshedpur : जमशेदपुर में शाम होते ही मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ-साथ बूंदा-बांदी भी हुई. इधर सोनारी मरीन ड्राइव स्थित दुमुहानी के पास बने एटमोसफेयर रेस्टोरेंट की कांच अचानक तेज हवा से अंदर की ओर गिर गई. कांच अंदर गिरने से अंदर खाना खा रहे लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, इस घटना में किसी ग्राहक को चोट नहीं आई है पर एक कर्मी के घायल होने की सूचना है.

बताया जाता है कि जिस जगह कांच गिरी उसी के बगल में तीन लोग बैठकर खाना खा रहे थे. पहले एक छोटा कांच तेज आवाज के साथ रेस्टोरेंट के अंदर गिरा. इस घटना से रेस्टोरेंट में बैठे लोग खड़े हो गए. इसी बीच एक बड़ा कांच भी अंदर की ओर गिर गया.




