
Patna : बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन लगातार सूबे को एथेनॉल हब बनाने की बात कहते आ रहे हैं. ऐसे में उनके द्वारा किये गये वादे अब सच साबित होते जा रहे हैं क्योंकि सुपौल में ओपी जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी जल्द ही इथनॉल प्लांट लगाने जा रही है.
इसे भी पढ़ें – गंगा क्वेस्ट 2021 में झारखंडियों का परचम, एक लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने एथनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी 2021 का आगाज कर दिया है. इसी क्रम में सबसे पहले ओपी जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी ने अपना प्रस्ताव भेजा है. मिली जानकारी के अनुसार जिंदल कंपनी बिहार के सुपौल जिले में 550 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता वाली इथनॉल प्लांट लगाने जा रही है.
इसमें कंपनी करीब 500 करोड़ के आस-पास निवेश करनेवाली है. हालांकि आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने अभी तक इस पर अपनी हामी नहीं भरी है, लेकिन ये उम्मीद लगायी जा रही है कि इस महीने के अंदर फैसला आ जायेगा.
जिंदल कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान 477 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देकर कई कोरोना मरीजों की जान बचायी है. ऐसे में जिंदल कंपनी द्वारा किये जा रहे इस करोड़ों के निवेश से राज्य के युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. जिंदल कंपनी के बिहार में निवेश करने के कारण राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी की संख्या पर भी लगाम लगेगा और युवा बिहार से जल्दी पलायन नहीं करेंगे.
इसे भी पढ़ें – मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार से की फ्री टीकाकरण की मांग
तो वहीं इस इथनॉल प्लांट लगने के कारण सुपौल जिले के लोगों की भी किस्मत बदल जायेगी. मिथिलांचल के लोगों को इससे जीवन यापन करने में सूहलियत मिलेगी.
इसके अलावा अब सुपौल व सहरसा के किसानों के कृषि अवशेषों से इथनॉल (अल्कोहल) बनेगा. इसका सीधा लाभ वहां के किसानों को मिलेगा. वे कृषि अवशेषों से भी बेहतर लाभ कमा सकेंगे. इसके तहत किसानों की धान, गेहूं, मक्का आदि कृषि अवशेषों को कंपनी उचित मूल्य देकर खरीदेगी. जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा.




