
Giridih : गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर के बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में प्रतिनियुक्त चैकीदार रोहन मंडल द्वारा एक ग्राहक की लाठी से पिटाई कर दी. जिसके बाद ग्राहकों ने बैंक परिसर में हंगामा कर दिया.
गांडेय के सलैया गांव के ग्राहक मुस्लिम अंसारी गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर किए जाने की बात कही जा रही है.
घटना बुधवार दोपहर बतायी जा रही है. घटना के बाद हंगामा कर रहे ग्राहकों की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए, और चाौकीदार को सामने बुलाने की जिद्द करने लगे. बैंक में हंगामें को देखकर बैंक प्रबंधक रंजन मल्लिक भी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया.
लेकिन लोग नहीं माने. जानकारी मिलने के बाद अहिल्यापुर थाना की पुलिस भी बैंक ऑफ इंडिया के शाखा कार्यालय पहुंची. प् चैकीदार डोमन मंडल को पूछताछ के लिए साथ ले गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने अहिल्यापुर थाना का भी घेराव किया. जिसके बाद लोगों को समझा कर शांत किया गया. जानकारी के अनुसार मुस्लिम अंसारी पैसा निकालने बैंग गए थे. जहां चौकीदार ने उनकी पिटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें – नशे में धुत दो युवक आपस में करने लगे मारपीट, काफी मशक्कत के बाद दोनों को ले जाया गया थाना




