World

इमरान खान के पाकिस्तान में सरकार बनाने से आतंकी सरगना खुश, ऑडियो जारी किया  

 Islamabad : आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर, आतंकी हाफिज सईद इस बात से खुश हैं कि इमरान खान पाकिस्तान में सरकार बनाने जा रहे हैं.  बता दें कि मसूद अजहर ने 11 मिनट का एक ऑडियो जारी किया है. ऑडियो में मसूद अजहर ने कहा है कि इमरान खान की जीत से  काफी उम्मीद है. ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि अभी हाल ही में कश्मीर में हमारे दो मुजाहिद शहीद हुए और उनमें से एक ने ऐन शहादत के समय दीवार पर लिखा, जैश-ए-मुहम्मद जिंदाबाद. अजहर ने कहा कि यह है जिहाद की करामत, यह है शहादत की लज्जत कि जान निकलते वक्त भी होश सलामत और यह फिक्र कि जाते-जाते दूसरों को भी रास्ता दिखाया जाये.

इसे भी पढ़ेंः एनआरसी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, घुसपैठियों के खिलाफ अंतिम फैसले तक कार्रवाई नहीं करें

भारत के खिलाफ उगला जहर

इस क्रम में आतंकी मसूद ने भारत के खिलाफ भी जहर उगलते हुए कहा कि जिहाद के लिए कश्मीरी मुजाहिदीन इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए अपनी लड़ाई जारी रखें. कहा कि कश्मीरी मुजाहिदीन अपने मोबाइल और इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर रहे हैं. कश्मीर के लोगों से भारत भी परेशान है, जिसकी वजह से इंटरनेट पर वहां बैन लगा दिया जाता है. आतंकी के अनुसार कश्मीर की आजादी के लिए बड़ी संख्या में मुजाहिद जमा हो रहे हैं. भारतीय सेना के बारे में आतंकी अजहर ने कहा कि कश्मीर में सेना अत्याचार कर रही है.

आतंकियों के अलावा   पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना भी इमरान खान की जीत से बेहद गदगद है. कहा जा रहा है कि इमरान खान की जीत के पीछे सेना और आईएसआई का बड़ा हाथ है. खबरों के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

इसे भी पढ़ेंःकहीं जुमला बनकर न रह जाये सीएम रघुवर दास की वर्ल्ड क्लास घोषणाएं

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button