JharkhandRanchi

विधानसभा चुनाव के पहले अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को दिया

Ranchi: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने पत्र जारी किया है. पत्र अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर से संबधित है. पत्र राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य सचिव को लिखा गया है.

जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के पत्र का हवाला देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का पदस्थापन चुनाव के पहले करने को कहा गया है. ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों का पदस्थापन करना है जो चार साल से एक ही जिला में कार्यरत हैं.

इसे भी पढ़ें – #NewTrafficRule पर खुल कर बोल रहे हैं- पढ़ें लोग क्या कह रहे हैं (हर घंटे जानें नये लोगों के विचार)

साथ ही जो अधिकारी या कर्मचारी 31 दिसंबर 2019 को पदस्थापित जिला में तीन साल पूरा कर लेंगे, उनका भी पदस्थापन किया जाना है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दो सितंबर को पत्र जारी किया गया. इस संबंध में आयोग की ओर से मुख्य सचिव को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.

स्वच्छ चुनाव संपन्न होने के लिए जरूरी

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आगामी चुनाव स्वच्छ हो, इसके लिए जरूरी है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जाये. इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखने कहा गया है कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने गृह जिला में कार्यरत हों, उनका निश्चित ही तबादला किया जाये.

इसे भी पढ़ें – देखें वीडियो- कैसे रांची के कडरू पेट्रोल पंप पर बिना गाड़ी चेक किये ही दिया जा रहा है Pollution Certificate

इसमें इस बात पर ध्यान देने के लिए कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के समय जो डीईओ, राजस्व कर्मचारी, सहायक राजस्व कर्मचारी, इंस्पेक्टर, एएसआइ जो लोकसभा चुनाव के समय जिन जिलों में पदस्थापित हों, उनका उसी जिले में पदस्थापना भी नहीं किया जाये.

पूर्व में हुए चुनावों में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कुछ भूल की गयी हो, उन्हें चुनाव कार्य से दूर रखा जाये. साथ ही जो अधिकारी आनेवाले छह माह में रिटायर हो जायेंगे उन्हें भी चुनाव कार्य से मुक्त रखा जायेगा.

इसे भी पढ़ें – मॉब लिंचिंग की घटना में शामिल छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसएसपी ने कहा- धनबाद में बढ़ी है मॉब लिंचिंग की घटनाएं, जिले की हो रही है बदनामी

Related Articles

Back to top button