JharkhandRanchi

राज्य सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा – आशा लकड़ा

Ranchi: झारखंड सरकार के बजट पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का बजट सिर्फ झूठ का पुलिंदा है. पिछले दो वर्षों से राज्य सरकार तिजोरी खाली होने का हवाला दे रही है. लेकिन बजट में बड़ी-बड़ी योजनाओं की बात की जा रही है. बजट में यह प्रावधान ही नहीं किया गया है कि इन बड़ी-बड़ी योजनाओं के लिए फंड कहां से आएगा. ऐसा लगता है कि राज्य सरकार को अलादीन का चिराग हासिल हो गया है. जिसे रगड़ते ही जिन्न निकलेगा और पूछेगा, बताएं मेरे आका, मेरे लिए क्या आदेश है?

बजट में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने की बात की है. जबकि अधिकांश अस्पतालों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है.

इसे भी पढ़ें:रूस ने स्पेस रॉकेट से हटाया US, जापान और ब्रिटेन का झंडा; लगा रहा तिरंगा, देखें VIDEO

इसी प्रकार जिस राज्य में पिछले दो वर्षों से बच्चे स्कूल नहीं गए उन्हें स्मार्ट क्लास की सुविधा देने की बात कही है. सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योग्य शिक्षकों की आवश्यकता है. लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है.

जिसे पूरा करने की आवश्यकता है. जिस राज्य में ऑनलाइन शिक्षा के लिए मोबाइल दान करने का अभियान चलाया गया, वहां राज्य सरकार स्मार्ट क्लास की सुविधा देने की बात कर रही है, जो हास्यास्पद है.

इसे भी पढ़ें:JHARKHAND BUDGET: सहायक शिक्षकों के मानदेय के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान, रिमेडियल क्लासेस के लिए 40 करोड़ अतिरिक्त

इनर सर्कुलर रोड पूर्व सरकार की योजना

उन्होंने कहा कि जाम की समस्या के लिए इनर सर्कुलर रोड व शहर में फ्लाइओवर की योजनाएं रघुवर सरकार के कार्यकाल में ही प्रस्तावित थी. जिसे हेमंत सोरेन की सरकार अपनी विकासशील सोच बता रही है. स्थानीयता व भाषाई विवाद से ही राज्य सरकार की कुंठित विचारधारा जनमानस के सामने प्रदर्शित हो चुकी है. सरकार राज्य के विकास को छोड़ शराब के ठेके व अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में ही व्यस्त है.

राज्य की जनता भी यह समझ चुकी है कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार में अब दरार पड़ चुकी है और धीरे-धीरे यह दरार बढ़ती जा रही है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड बजट: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा पर 5,742.32 करोड़ खर्च करेगी सरकार

Related Articles

Back to top button