JharkhandLead NewsRanchi

सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बना बजट मील का पत्थर साबित होगा : कांग्रेस

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गांव, गरीब किसान, नौजवान, महिलाओं एवं आमजनों को केंद्र बिन्दु मानकर पेश किया गया बजट मील का पत्थर साबित होगा. वैश्विक महामारी कोरोना से उबरने के बाद झारखंड की जनता से किये गये चुनाव के पूर्व वायदों को गति देने की दिशा में यह बजट कारगर साबित होने वाला है. ठाकुर ने कहा कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है.

उन्होंने कहा कि इस बजट में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ ईज ऑफ लिविंग के तहत प्रावधान अपने आप में सरकार के स्पष्ट इरादों की झलक है. राज्य में पहले से ही सरकार के द्वारा जनता के हित में जीवन और जीविका का ख्याल रहते हुए कई कार्यक्रम और योजनाएं चलायी जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें:राज्य सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा – आशा लकड़ा

यह बजट उन सारी योजनाओं को गति देने का काम करेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए मानव दिवस के सृजन की लक्ष्य को बढ़ाकर 12 करोड 50 लाख किया जाना सरकार की इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है.

उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की लंबे समय से चले आ रहे समास्या का निदान करते हुए सहायक शिक्षक के रूप में नामित्त किये जाने तथा इनके मानदेय के मद में राज्य के योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रूपये का प्रावधान किया जाना स्वागत योग्य है.

इसे भी पढ़ें:रूस ने स्पेस रॉकेट से हटाया US, जापान और ब्रिटेन का झंडा; लगा रहा तिरंगा, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button