JharkhandPalamu

अच्छे दिन का सपना आज भी सपना ही है : अजय दुबे

Palamu (Pandu) : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार की शाम को कांग्रेस पार्टी ने जुमलेबाज सरकार की पोल खोलो रथयात्रा के पहुंचने पर नुक्कड़ सभा की. सभा का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला ने किया. पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने अपने भाषण में कहा कि बीजेपी सरकार काला धन लाने का वादा किया था. जबकि 34,000 करोड़ लोन लेकर भाजपा सरकार में कई उद्योगपति विदेश भाग गए. झारखंड सरकार भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी जी की नोटबंदी का भी कोई असर नहीं हुआ. यह केवल जुमलेबाजी करते हैं. सपने दिखाते हैं. जो कहते हैं वह करते नहीं. सरकार खिलाफ आवाज उठाने वालों को भाजपा सरकार कुचलने में लगी है.

इसे भी पढ़ें- प्रिया सिंह की हत्या की वजह प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए 1.80 करोड़ का घोटाला तो नहीं

पकौड़ी बेचने के लिए युवाओं ने नहीं दिया है वोट

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व कांग्रेसी नेता अजय दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार बहुमत की सरकार है. फिर भी राम मंदिर, धारा 370, गोहत्या पर कोई बिल नहीं लाती. क्योंकि इस पर बिल लाकर कानून बना देने से ये मुद्दे हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे और वोट लेने के लिए भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बच जाएगा. देश की जनता को जाती-पाती और धर्म के आधार पर यह सरकार भेदभाव करना सीखा रही है. आपस में बंटवारा कर वोट लेना चाहती है. पढ़े-लिखे नवयुवकों को पकौड़ी और पान की दुकान खोलने की सलाह देने वाले बीजेपी नेता यह बताएं कि क्या इसीलिए गरीब पेट काटकर अपने बच्चों को पढ़ाते- लिखाते हैं. अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली सरकार के 5 वर्ष पूरे होने वाले हैं किंतु अच्छे दिन का सपना आज भी सपना ही है. लोगों की समस्याएं बढ़ने के बजाए कम नहीं हुई हैं.

जिलाध्यक्ष बीटू पाठक ने कहा कि  देश की आधी आबादी युवाओं की है. भाजपा सरकार द्वारा युवा छले गए हैं. इस बात को युवा गंभीरता से लें और आनेवाले चुनाव में भाजपा को नकारते हुए कांग्रेस को वोट दें. मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे, छोटू सिंह, कासिम अंसारी, रितुराज, राजेश चौरसिया,प्रभात दुबे ने भी अपने विचार रखें. रात होने के बावजूद काफी संख्या में ग्रामीण इन्हें सुनने के लिए सभा में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button