DumkaJharkhand

कुपोषण दूर करने के लिए सभी को आगे आना होगा : लुइस मरांडी

Dumka : पोषण अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कुपोषण उन्नमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन इंडोर स्टेडियम में हुआ. एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उदघाटन समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने दीप प्रज्वलित की. कार्यक्रम में उपस्थित पोषण सखियों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया. समाज कल्याण मंत्री डॉ मरांडी ने कुपोषण मुक्त करने की शपथ दिलायी.

कार्यक्रम संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे माह पोषण माह के रूप में मनाया जायेगा. कुपोषण एक बड़ी समस्या के रूप में सामने है और इसका मुकाबला सभी को मिलकर करना होगा. उन्होंने कहा कि पोषण के महत्व और गंभीरता को समझने की जरूरत है. सिर्फ आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पोषण सखी कुपोषण को दूर नहीं कर सकते. कुपोषण को दूर करने को लेकर सभी को आगे आने का अपील की.

इसे भी पढ़ें- प्रिया सिंह की हत्या की वजह प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए 1.80 करोड़ का घोटाला तो नहीं

कुपोषण को दूर करने में खानपान सबसे महत्वपूर्ण

उन्होंने कहा कि सरकार कई विभागों के साथ मिलकर इसे दूर करने के लिए कार्य कर रही है. त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि को भी आगे आने पर जोर दिया. गांव-गांव पंचायत तक लोगों को जागरुक करने के लिए पूरे माह विभिन्न कार्यक्रम चलाने की बात कही. ग्राम विकास समिति को भी इससे जोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन प्रखंड स्तर पर भी किया जाये.

जिससे लोगों को कुपोषण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिले. इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से निश्चित रूप से गांव, पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा. कुपोषण को दूर करने में खानपान सबसे महत्वपूर्ण है. हमें खान-पान को सुधारना होगा. व्यापक तरीके से प्रचार प्रसार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर 2018 तक प्रखंड दुमका सदर के बेहराबांक पंचायत को कूपोषण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. हम सभी मिलकर एक सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता बतायी.

इसे भी पढ़ें- अडानी पावर प्लांट के लिए बेरहमी से हथिया ली गयी 10 किसानों की 16 बीघा से अधिक जमीन

हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया

मौके पर डीडीसी वरुण रंजन ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री लुईस ने छह माह के बच्चों को अन्नप्रासन कराया. वहीं नव विवाहित महिलाओं को गोद भराई के रस्म को निभाते हुए फल की टोकरी दी. इसके बाद मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. यह रथ लोगों को कूपोषण के प्रति जागरूक करेगा. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने अतिथियों को इस अभियान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी.

सिविल सर्जन दुमका ने भी अपनी बात रखी. सदर प्रखंड के बेहराबांक पंचायत, गोपीकान्दर के गोपीकान्दर पंचायत, मसलिया के कठलिया पंचायत, रानेश्वर के तालडंगाल पंचायत, शिकारीपाड़ा के कुशपहाड़ी पंचायत, सरैयाहाट के कुशियारा पंचायत, जामा के भटनियां पंचायत, जरमुण्डी के भोराबाद पंचायत, काठीकुण्ड के झिकरा पंचायत तथा रामगढ़ के कोवाआम पंचायत को कुपोषण मुक्त के लिए चयनित किया गया.

Related Articles

Back to top button