
Pakur : जिले के अंतरराज्यीय चेकपोस्ट सोनारपाड़ा का उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने कोरोना वायरस के मामले को लेकर अंतरराज्यीय चेकपोस्टों पर और सख्ती बरतने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करें.
उपायुक्त ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ महेशपुर प्रखंड स्थित सोनारपाड़ा अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर गए. जहां उन्होंने कहा कि अभी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है. हमें पहले से और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. उपायुक्त ने जांच को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया.
इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगायी फटकार, कहा- ऐसे नहीं जीत सकते कोरोना के खिलाफ जंग




