Corona_UpdatesJharkhandPakur

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सांसद विजय हांसदा ने दिये बीस लाख

Pakur: कोरोना संक्रमण बीमारी को लेकर पूरा देश परेशान है. इसी बीमारी से बचाव के लिए मंगलवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने अपने सांसद निधि से बीस लाख रूपए का चेक जिला प्रशासन को सौंपा है.

सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने डीसी को सांसद का पत्र सौंपा है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण बीमारी का दूसरा फेज बहुत ही खतरनाक है.

इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को पहले से अधिक सतर्क व सावधान रहना होगा. इस बीमारी से खुद को व दुसरें को बचाने के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करें. कोरोना से बचाव के लिए नियमित रूप से सैनिटाइजर व हैडवॉस से अपने हाथों को साफ करें.

उन्होंने कहा कि सांसद ने इस राशि से चेस्ट एक्स-रे मशीन, डी-डाइमर टेस्टिंग, आवश्यक दवाएं एवं आदि उपकरणों की खरीदारी की अनुशंसा की है.

इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को लगायी फटकार, कहा- ऐसे नहीं जीत सकते कोरोना के खिलाफ जंग

Related Articles

Back to top button