
Pakur : जिले में मंगलवार को कोरोना के 27 मरीजों ने बीमारी को मात देकर जिंदगी की जीत हासिल की है. मरीजों की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें रिंची अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
डॉक्टर ने 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट में 27 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. वहीं 1 मरीज की कोरोना से मृत्यु हो गयी. वह पाकुड़ प्रखंड का रहनेवाले था.
जांच रिपोर्ट आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों ने कोविड मैनेजमेंट सेंटर से मरीजों को एंबुलेंस में बैठा कर उनके घर भेज दिया. जिले में वर्तमान एक्टिव मरीजों की संख्या 78 है.
इसे भी पढ़ें:कोरोना से जंग : मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज की योजना




