ChaibasaJharkhand

बिजली चोरी के आरोप में 6 लोगों पर प्राथमिकी

Chakradharpur : वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विद्युत प्रमंडल कार्यालय चक्रधरपुर द्वारा छापामारी दल गठन किया गया, जिसमें विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चक्रधरपुर के कनीय विद्युत अभियंता अजय हंस के अलावे जय कुमार हांसदा, शालोम जोर्ज टोप्पो, प्रदीप विश्वकर्मा, महेश्वर महतो, गणेश सिरका आदि को शामिल किया गया. वहीं बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा. उन पर जुर्माना लगाते हुए चक्रधरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मेन रोड में ओम पाड़िया, अशोक सालुजा, रामचंद्रपुर के सुखलाल उरांव, आसनतलिया के रमेश उरांव, इंदकाटा के नेपाल तांती और शहर के पक्की गली के अरुण साव पर जुर्माना के साथ थाना में प्राथमिक दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें – चक्रधरपुर: नई पेंशन के खिलाफ रेल कर्मचारियों ने किया मतदान

Related Articles

Back to top button