Jamshedpur

आदित्यपुर : आवासीय क्षेत्र में घंटों पड़ा रहा शव, पुलिस ने नहीं दिखाई कोई सुगबुगाहट

Jamshedpur : आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर-11 के आवसीय क्षेत्र में बुधवार को घंटों एक व्यक्ति का शव पड़ा रहा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. बावजूद इसके पुलिस ने देर तक कोई सुगबुगाहट नहीं दिखाई. वहां के लोगों ने दोपहर करीब एक बजे वहां एक व्यक्ति को गिरा पाया. पहले तो उन्होंने सोचा कि वह व्यक्ति ऐसे ही सोया होगा, लेकिन देर तक जब वह नहीं उठा, तो लोगों को मामला संदेहास्पद लगा. फिर पता चला कि उस व्यक्ति की मौत हो गयी है. इसकी सूचना आस-पास के लोगों ने स्थानीय थाना को दी. उसके बाद लोग इंतजार करते रहे कि पुलिस अब आएगी, फिर भी शाम होने तक व्यक्ति का शव वहीं पड़ा रहा. इस बीच स्थानीय लोगों ने शव की पहचान भी कोशिश की, लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल लोग पुलिस के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button