Crime NewsKoderma

कोडरमा : भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, कोई गिरफ्तारी नहीं

Koderma. जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत भारी मात्रा मे अवैध शराब बरामद की गयी. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने रविवार को सतगावां थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मरचोई के कटहरा में गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी की गई तो उक्त बाउंडरी के मुख्य द्वार पर ताला जड़ा हुआ था, स्थानीय बीडीओ सह सीओ बैधनाथ उरांव को स्थल पर बुलाकर चार दीवारी के मुख्य द्वार में लगे ताला को तोड़वाया गया.

इसे भी पढ़ें :  राजीव गौबा एक साल और बने रहेंगे केंद्रीय कैबिनेट सचिव, मिला एक्सटेंशन

तलाशी के क्रम में पाया गया कि अंदर भूसा के बोरा से ढका अंग्रेजी शराब है. इसके बाद खपरैल घर के सिकड़ी को उखाड़कर दरवाजा खोलकर विधिवत छापेमारी की गई. कुल 58 पेटी शराब मिली. छापामारी के क्रम में किसी की गिरफ्तारी नही हुई. छापेमारी दल में थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एएसआई चंद्रदेव सिंह, सशस्त्र बल हवलदार हरिनारायण भगत, दिगेश्वर सिंह, आरक्षी ओमप्रकाश सिंह, टुनटुन कुमार दुबे, राकेश कुमार सिंह, बंगला चरण मुण्डा, लचा आरक्षी मुकेश कुमार सिंह शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : बिरसा हरित ग्राम योजना: वृक्षारोपण के लिए गड्ढा भराई का काम स्लो, सचिव ने जतायी नाराजगी

Related Articles

Back to top button