JharkhandKoderma

कोडरमा : वार्ता में नहीं निकला नतीजा, भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Koderma : केटीपीएस बांझेडीह के कोटेक्ना कंपनी के फील्ड कोऑर्डिनेटर अमित रंजन की भूख हडताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही. हालांकि संध्या पहर इस समस्या के समाधान को लेकर प्रबंधन ने वार्ता की पहल की. वार्ता में मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान उदय कुमार, विधायक अमित कुमार यादव सहित इलाके के विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए.

कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी, मगर प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिए जाने के कारण वार्ता विफल रही. उल्लेखनीय है कि डीवीसी के कॉन्टैक्टर सिमफर और सिमफर के सब कॉन्ट्रैक्ट कोटेक्ना के मजदूर अमित रंजन का फील्ड कोऑर्डिनेटर के नाम से एक अक्टूबर 2018 में गेट पास बना और 26 जनवरी 2021 तक लगातार काम करते आ रहे थे.

इसे भी पढ़ें:नीति आयोग की टीम के साथ हेमंत की बैठक, मांगे जीएसटी बकाया के 1500 करोड़

वहीं 27 जनवरी 2021 को कम्पनी ने उन्हें काम से बैठा दिया, लगभग 8 महीने हो गया हमेशा कम्पनी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि हो जाएगा, लेकिन 8 महीने के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिला. अंतत: मजबूर होकर उसने भुख हड़ताल शुरू की है.

वार्ता में विधायक श्री यादव के अलावे जिप सदस्य महादेव राम, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के सचिव विजय पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, झामुमो नेता श्यामदेव यादव, प्रधान प्रतिनिधि रविशंकर यादव, युवा नेता उमेश यादव, अरूण यादव, सुनील यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामदेव मोदी, महेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजू साव, महेंद्र यादव, दीपक वर्णवाल, संजय साव, मनोहर सिंह, परमानंद गिरी, प्रबंधन की ओर से डीजीएम डीसी पांडेय, नरेश साव, उप मुख्य अभियंता राम साह, कोटेक्ना के प्रतिनिधि विजित मंडल आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:हमारे परिवार के पास 100 प्रॉपर्टी है तो यह कोई बड़ा मामला नहीं: हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button