Lead NewsOFFBEATWorld

दुल्हन ने मेहमानों को भेज दिया 17,700 रुपये का बिल,  जाने क्या है कारण, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

New Delhi :  शादियों में मेहमानों के लिए भोजन और समारोह की अन्य तैयारियां में जमकर खर्चा होता. पूरी शादी की योजना बनाने में लोग अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा खर्च कर देते हैं और इतना खर्चा होने के बाद अगर कोई मेहमान इसमें शामिल न हो तो यह काफी निराश करने वाला होता है. खाना बर्बाद होता देख लोगों को काफी गुस्सा भी आता है. ऐसे ही एक शादी समारोह में, एक नवविवाहित जोड़े ने इससे परेशान होने की बजाय शादी के खाने की लागत वसूलने का अनूठा तरीका निकाला. अब सोशल मीडिया पर उनके इस तरीके के तारीफ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :ब्वायफ्रेंड को बंधक बनाकर लड़की ने दोस्तों के साथ की लूटपाट, गिरफ्तार

दुल्हन ने बनाया चालान

शादी के खाने की लागत वसूल करने के लिए, दुल्हन ने एक विशेष चालान बनाया और इसे उन मेहमानों को भेजा, जो निमंत्रण मिलने के बावजूद शादी में शामिल नहीं हुए थे. इन मेहमानों को 240 डॉलर (17,700 रुपये) का भुगतान करने के लिए कहा गया. इस इनवॉइस को ट्विटर पर हफिंगटन पोस्ट के वरिष्ठ फ्रंट पेज संपादक फिलिप लुईस ने साझा किया. चालान पर प्रतिक्रिया देते हुए, लुईस ने ट्वीट किया, “मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी शादी के रिसेप्शन का चालान देखा है.”

इसे भी पढ़ें :रांची में जहां-तहां गाड़ी खड़ृी की तो अब खैर नहीं, निगम व ट्रैफिक विभाग ने मिलाया हाथ

कैसा है चालान

चालान में लिखा है कि शादी का रिसेप्शन नेग्रिल, जमैका के एक रिसॉर्ट रॉयलटन नेग्रिल में हुआ था. भेजे जा रहे बिल में लिखा था: “नो कॉल, नो शो गेस्ट.” बिल में प्रति शादी के रिसेप्शन डिनर के लिए 120 डॉलर की “यूनिट प्राइस” का भी उल्लेख किया गया था और चूंकि दो मेहमान नहीं आए थे, इसलिए कुल लागत $ 240 थी. चालान 18 अगस्त का है और इसमें शादी के मेहमानों को राशि का भुगतान करने के लिए एक महीने की समय सीमा दी गई है.

इसे भी पढ़ें :UBI Recruitment 2021: यूनियन बैंक में मैनेजर समेत 347 पोस्ट के लिए निकली बंपर भर्तियां

नोट में बताई चालान की वजह

रसीद में एक नोट भी था, जिसमें लिखा था, “यह चालान आपको भेजा जा रहा है क्योंकि आपने अंतिम हेडकाउंट के दौरान शादी के रिसेप्शन में आने का वादा किया था. उपरोक्त राशि आपकी व्यक्तिगत सीटों की लागत है. चूंकि आपने हमें कॉल नहीं किया या हमें उचित सूचना नहीं दी कि आप उपस्थित नहीं होंगे, यह वह राशि है जो आप हमें अपनी सीट का अग्रिम भुगतान करने के लिए देते हैं. आप ज़ेले या पेपाल के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. कृपया हमसे संपर्क करें और हमें बताएं कि भुगतान का कौन सा तरीका आपके लिए कारगर है. शुक्रिया!”

इसे भी पढ़ें :गर्लफ्रेंड ने बात करना किया बंद तो युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले आया लाइव, प्रेमिका से कहा- हमेशा खुश रहो

Related Articles

Back to top button