
MUSABANI : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी मुख्य बाजार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगे दशकों पुराने बरगद के पेड़ की एक बड़ी डाल टूट कर सड़क पर गिर गई जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का महौल हो गया. पेड़ की डाल टूटने से पास ही स्थित टेलरिंग दुकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि उस समय सड़क पर लोग नहीं थे जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया. इसकी जानकारी दुकानदारों द्वारा बाजार समिति के अध्यक्ष सरदार राजू सिंह को दी गई. राजू सिंह मौके पर पहुंचे और पेड़ की और सड़ी हुई डालों का मुआयना किया. इधर, पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू भी अपने कार्यालय से बाहर निकल कर मौके पर पहुंचे. सभी ने सहमती से सड़ी हुई ड़ाल को रस्सी से बांधकर गिराने का निर्णय लिया. कुशल मजदूरों को बुलाकर सड़ी हुई पेड़ की डालों को मोटे रस्सा की मदद से गिराया गया.
ये भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावितों के बीच लगातार राहत कार्य चला रही हैं जिला परिषद सदस्य कविता परमार




