
Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के जोगीतांड गांव के जंगल में रविवार को 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला. घटना की जानकारी एसडीपीओ बिनोद रवानी और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को मिलने के बाद दोनों घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गए. इस दौरान शव को पेड़ से उतारा गया. और उसके कपड़े को खंगालने के बाद जेब से 500 रुपए के अलग अलग नोट बरामद हुए. युवक कौन है और कहां का है ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है. और मृतक ने खुद आत्महत्या किया है या उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या साबित करने के लिए पेड़ से लटका दिया गया. इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. लेकिन पेड़ से उसक शव अधिक देर तक झूलने के कारण ही गर्दन काफी लंबा हो चुका था. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.




