JharkhandLead NewsRanchi

गर्मी का सितम जारी, स्‍कूलों के संचालन का समय बदला, आदेश जारी

Ranchi: अब भी गर्मी का सितम जारी है. इसे देखते झारखंड के सभी स्‍कूलों के संचालन का समय बदल गया है. इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्‍त सचिव नंदकिशोर लाल ने रविवार को आदेश जारी किया जो फिलहाल 15 जून तक प्रभावी रहेगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्रार/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा-8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित था. कक्षा-9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक संचालित किए जाने से सबंधित आदेश निर्गत किया गया है.

राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा- 12 तक की कक्षाएं 15 जून, 2024 तक सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित की जायेंगी. इस अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर सचालित होंगी. निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे. पूर्व निर्गत आदेशों को संशोधित समझा जाय. इस पर विभागीय प्रभारी सचिव का अनुमोदन प्राप्त है.

Related Articles

Back to top button