
Jamshedpur: जमशेदपुर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाट पर युवक का शव मिला, शव देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, शव को देख प्रतीक हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव नदी में फेंकने कि आशंका जताई जा रही है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अब तक युवक की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
युवती की हत्या
सरायकेला थाना अंतर्गत बुधवार की रात हुई हत्या मामले के 72 घंटे बाद पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस युवती की पहचान करने में कामयाब रही है. युवती आरआईटी थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के समीप मीरूडीह गांव की रहने वाली थी. उसका नाम संजना हांसदा और उम्र 18 वर्ष था. मृतक युवती स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद टिस्को कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार भी दिया था. बुधवार की शाम करीब 5 बजे युवती अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से मोबाइल लेकर निकली थी. तभी से युवती का कोई अता पता नहीं था. युवती का मोबाइल भी बुधवार से स्विच्ड ऑफ मोड़ में बता रहा है. युवती की पहचान फेसबुक के माध्यम से किया गया है. सरायकेला पुलिस घटना के बाद से ही युवती की पहचान और अभियुक्तों की तलाश भी जुटी हुई थी. मामले की अनुसंधान को लेकर जिला पुलिस कप्तान द्वारा एस आई टी टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही थी. इसी जांच की कड़ी में पुलिस ने युवती की तस्वीर और जानकारी फेसबुक के माध्यम से शेयर कर लोगों से पहचान करने की अपील की थी. युवती के मामा ने फेसबुक पर युवती की तस्वीर देलहर उसकी पहचान की.




