JharkhandRanchi

ट्रिपल टेस्ट के सर्वे पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद ही सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा पिछड़ा वर्ग आयोग

Principal Correspondent

Ranchi: राज्य के नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिया जाएगा. इसके लिए पात्रता निर्धारण करने को जिला प्रशासन द्वारा निकाय स्तर पर डोर-टू- डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है. सर्वे के बाद जिलों के द्वारा सर्वे रिपोर्ट को शहरी स्थानीय कार्यालय और जिले की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया जायेगा. पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव केके सिंह ने आमजनों से अनुरोध करते और सूचना देते कहा है कि जिला द्वारा प्रकाशित सर्वे रिपोर्ट पर यदि कोई आपत्ति हो तो रिपोर्ट प्रकाशित होने के 7 दिनों के भीतर संबंधित जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराएं. इससे ससमय आपत्ति का निराकरण किया जा सकेगा.

क्या है सर्वे की स्थिति

गौरतलब है कि राज्य में नगर निकाय चुनाव लंबित है. इसके लिए ट्रिपल टेस्ट से ओबीसी आरक्षण तय किये जाने का काम चल रहा है. ओबीसी आरक्षण निर्धारित करने को दिसंबर 2024 से डोर टू डोर सर्वे का कार्य 6 जिलों में पूरा भी हो चुका है. धनबाद, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, गोड्डा और लातेहार जैसे जिले इनमें शामिल हैं. 6 जिलों में 90% यह काम हो गया है. इस लिस्ट में खूंटी, चतरा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, सरायकेला- खरसावां जैसे जिले शामिल हैं. चार जिलों में 50% से अधिक जबकि 8 जिलों में 50% से भी कम काम हो सका है. इसमें रांची (10%), गढ़वा (13%) जैसे जिले भी हैं. झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सभी जिलों के डीसी को 31 जनवरी 2024 तक हर हाल में सर्वे कार्य पूरा कराने का निर्देश दे रखा है. आयोग की तैयारी मार्च तक सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर और आपत्तियों का निराकरण कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपे जाने की है.

Related Articles

Back to top button