Crime NewsJharkhandSahibganj

साहिबगंज में सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार बंदी बोरियो से गिरफ्तार

Sahibganj: सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से शनिवार की अहले सुबह पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए बंदी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कक्ष में एसडीपीओ राजेंद्र दूबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बोरियो थाना कांड संख्या 277 के तहत पोक्सो एक्ट के आरोपी इमरान साई को बोरियो पुलिस ने 3 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. 5 नवंबर को मंडल कारा से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से आरोपी 12 नवंबर की सुबह 4:30 बजे हथकड़ी के साथ फरार हो गया था. जिसके बाद जिवाबाड़ी ओपी में कांड संख्या 287/22 दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही थी. इस दौरान एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा को आरोपी इमरान साई के बोरियों में छुपे होने की सूचना मिली. पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर 13 नवंबर को छापामारी कर आरोपी इमरान साइ को गिरफ्तार कर लिया गया है.मौके पर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Related Articles

Back to top button