Crime NewsRanchi

बरियातू थाने की हाजत से फरार फिरोज नामकुम में दबोचा गया

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना प्रभारी ने हाज़त से फरार अपराधी शेख फिरोज उर्फ बघेला को दबोच लिया है. यह बरियातू थाने की हाजत से 28 मई को फरार हो गया था. फिरोज से एक पिस्टल और दो गोली भी बरामद हुई है.

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियातू थाना से फरार अपराधी शेख फिरोज नामकुम स्टेशन की ओर ऑटो में जा रहा है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए नामकुम स्टेशन के आगे ऑटो रोकने का इशारा किया तो वह ऑटो से उतरकर भागने लगा. यहीं पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उससे यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि वह पिस्टल और गोली के साथ कहां जा रहा था.

इसे भी पढ़ें :सरकारी जमीन के घोटालेबाजों की खैर नहीं, सीएम के निर्देश पर एसीबी करेगी जांच

Related Articles

Back to top button