ChatraJharkhand

चतरा : कुंदा पुलिस ने अफीम की खेती ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट की

थाना प्रभारी बंटी यादव ने कुंदा प्रखंड के लोगों से कहा किअफीम की खेती करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा

 Chatra : कुंदा थाना क्षेत्र के सरयडीह गांव स्थित वन भूमि (6 कट्ठा) पर अवैध रूप से लगी अफीम (पोस्ता) की खेती  कुंदा पुलिस ने ट्रैक्टर से जोत नष्ट कर दी.  थाना प्रभारी बंटी यादव ने कुंदा प्रखंड के लोगों से कहा है कि अफीम की खेती करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़े : सरकारी जमीन के घोटालेबाजों की खैर नहीं, सीएम के निर्देश पर एसीबी करेगी जांच

अफीम की खेती छोड़कर कोई भी दूसरी खेती करें

अफीम की खेती छोड़कर कोई भी दूसरी खेती करें, अगर आप नहीं मानते हैं और अफीम की खेती करते हैं, तो गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. सिमरिया एसडीपीओ वचनदेव कुजूर ने कुंदा प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा है कि अफीम की खेती छोड़ साग,सब्जी या फल-फूल की खेती करें क्योंकि अफीम की खेती करना कानूनन अपराध है.

एसडीपीओ ने   प्रखंड वासियों से कहा कि अगर कहीं भी अफीम की खेती लगी हो तो पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा.

इसे भी पढ़े :  गिरिडीह  : तीन बाईक सवार अपराधियों ने जेवर व्यवसायी को लूटा, जेवर से भरा बैग लेकर हुए फरार

Related Articles

Back to top button