
Chakradharpur : बारिश के बीच मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर में मुहर्रम की नवमी तिथि को विभिन्न मुहर्रम कमेटियों ने निशान के साथ जुलूस निकाला. इसमें सभी अखाड़ाधारियों ने घंटों अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया. शहर के चांदमारी, रेलवे लोको, बंगलाटांड़, ग्वाला पट्टी, पुराना वार्ड नंबर 10 सहित अन्य अखाड़ों का जुलूस रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 पर स्थित पवन चौक पहुंचा. इस दौरान गगनचुंबी निशान के साथ या हसन या हुसैन का नारा लगाते और लाठी-डंडा का खेल प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित मार्गो से गुजरते हुए जुलूस वापस हुआ.
जुलूस के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए बीडीओ संजय कुमार सिन्हा, सीओ बाल किशोर महतो, थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद सहित कई सरकारी कर्मी मौजूद थे. चक्रधरपुर में मुहर्रम जुलूस पर विशेष चौकसी बरती जा रही थी. जुलूस के पूरे रूट पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. हर जगह प्रशासन स्वयं अखाड़ाधारियों के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय थे. चक्रधरपुर मुहर्रम जुलूस को सफल बनाने में मुहर्रम सेंट्रल कमेटी के अधिकारी और विभिन्न अखाड़ा समिति के खलीफा अपने-अपने अखाड़ा जुलूस के साथ शामिल थे. बता दें कि कोरोना के कारण दो साल बाद मोहर्रम का जुलूस निकला है. इस कारण जुलूस में काफी काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें- Jamshedpur breaking : कथित प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने की थी मां–बाप की हत्या, बिरसानगर से पकड़ाई खुशबू




