Sports

पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, फिलिप साल्ट ने ठोका तूफानी शतक

Barbados: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों के टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 नवंबर को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन में खेला गया. इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड की इस जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट, जिन्होंने नाबाद 103 रनों की तूफानी पारी खेली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

जिसमें निकोलस पूरन ने 38 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि अंत में रोमारीओ शेफर्ड ने 22 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. इसके अलावा, गुडाकेश मोती ने मात्र 14 गेंदों पर 33 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. इंग्लैंड की गेंदबाजी में साकिब महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. अदिल राशिद ने भी अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. लियाम लिविंगस्टोन ने भी 2 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया.

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. फिल सॉल्ट और जैकब बेतल ने तीसरे विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी की. फिल सॉल्ट ने केवल 54 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे. जैकब बेतल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और 36 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड ने 16.5 ओवर में ही 183 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 8 विकेट से जीत लिया. फिल सॉल्ट को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया.

 

Related Articles

Back to top button