BiharLead NewsNational

1 सितंबर से पटना से नयी दिल्ली के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस,130 की होगी रफ्तार

Patna: 1 सितंबर से राजधानी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली के लिए तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत हो सकती है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर दो रैक पहुंच चुके हैं और इसपर तेजस एक्सप्रेस का बोर्ड भी लगा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : अब WhatsApp पर मिनटों में बुक करें वैक्सीनेशन स्लॉट, जानिए क्या है प्रोसेस

पूर्व मध्य रेल की सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के मौजूदा एलएचबी रेक को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त तेजस रेक में बदलने का निर्णय लिया गया है. इस बदलाव से राज्य की राजधानी पटना के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित हो पाएगी.पटना-दिल्ली तेजस की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे तय की जाएगी. हालांकि यह भी जानकारी मिल रही है कि राजधानी एक्सप्रेस के समय पर पटना-तेजस एक्सप्रेस को चलाया जाएगा.अत्याधुनिक विशेषताओं के साथ राजधानी स्पेशल के नए तेजस के साथ परिचालन प्रारंभ होने से यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा.

यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. सबसे खास बात है कि सीसीटीवी कैमरा की युक्त इस तेजस रेक के प्रत्येक कोच में यात्रियों को यात्रा संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं जैसे अगला स्टेशन, शेष दूरी, आगमन-प्रस्थान का अपेक्षित समय, विलंब और सुरक्षा संबंधित संदेश के प्रदर्शन के लिए प्रत्येक कोच के अंदर दो एलसीडी डिस्पले लगाए गए हैं.सभी कोचों में ऑटोमेटिक फायर अलार्म और डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं. ऐसी व्यवस्था की गई है कि आग लगने की स्थिति में ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएगा. इसी तरह सुरक्षा में और सुधार के लिए नए वायरिंग के साथ विहील स्लाइड डिवाइस लगाए गए हैं.सभी कोचों में बायो वैक्यूम टॉयलेट लगाए गए हैं, जो शौचालय में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने में मदद पहुंचाएगा. साथ ही इससे पानी की भी बचत होगी. शौचालय दुर्गंध नियंत्रण प्रणाली से युक्त है. इसके अलावे छोटे बच्चों के साथ सफर कर रही महिला यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय में शिशु देखभाल के लिए इन्फेंट केयर सीट का प्रावधान किया गया है.वातानुकूलित द्वितीय व तृतीय श्रेणी के कोचों में साइड लोअर बर्थ की बनावट में बदलाव लाते हुए उसे सिंगल पीस बेड का रूप दिया गया है. साथ ही ऊपर की बर्थ पर जाने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की गई है.सभी यात्री के लिए मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिया गया है. इन कोचों को आरामदायक बनाने और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए बोगियों में ईयर स्प्रिंग सस्पेंस दिया गया है. जानकारी के अनुसार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस 1 सितंबर से पटना से नई दिल्ली के बीच चलने की संभावना है.

 

Related Articles

Back to top button