JharkhandLead NewsNEWSRanchi

लोकेश चौधरी की ब्रेन मैपिंग के लिए फिर अदालत में आवेदन देगी रांची पुलिस

अग्रवाल बंधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी है लोकेश चौधरी

Ranchi : अग्रवाल बंधु हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश चौधरी की ब्रेन मैपिंग व पॉलिग्राफी टेस्ट के लिए रांची पुलिस मंगलवार को फिर न्यायालय में आवेदन देगी. मामूम हो कि अदालत इससे पहले एक बार इस आशय के आवेदन को अस्वीकार कर चुकी है. पुलिस को भरोसा है कि लोकेश की ब्रेन मैपिंग से अग्रवाल बंधु की हत्या का राज सामने आ सकता है.

मालूम हो कि अशोक नगर रोड नंबर एक स्थित एक न्यूज चैनल कार्यालय में 6 मार्च 2019 को सगे भाई हेमंत अग्रवाल व महेंद्र अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. लोकेश चौधरी इस मामले का मुख्य आरोपी है. 9 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर किया था. आत्मसमर्पण के बाद लोकेश चौधरी को अरगोड़ा थाने की पुलिस ने रिमांड पर लिया था.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में चौधरी ने सहयोग नहीं किया. इसने इस हत्याकांड में संलिप्तता से साफ इन्कार किया है. इस मामले में फिलहाल एमके सिंह अब पुलिस गिरफ्त से दूर है. पुलिस सरेंडर से पहले यह पता भी लगा नहीं पाई थी कि लोकेश चौधरी कहां छिप कर रह रहा था. रांची पुलिस ने लोकेश और एमके सिंह की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया था. लोकेश के जगन्नाथपुर इलाका स्थित फ्लैट में कुर्की-जब्ती करवाई गई थी.

 

Related Articles

Back to top button