JharkhandRanchiSportsTOP SLIDER

रांची पहुंची इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें, खेलप्रेमियों को उम्मीद- रांची में सीरीज जीतेगी टीम इंडिया

Ranchi: टी-20 सीरिज का दूसरा मैच खेलने को भारत और न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को रांची पहुंच गयी. दोपहर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सुरक्षा घेरे में दोनों टीमों को कडरू मोड़ स्थित होटल रेडिसन ब्लू लाया गया.

इस दौरान जिला प्रशासन और रांची पुलिस की ओर से एयरपोर्ट से लेकर होटल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. ट्रैफिक में कहीं व्यवधान ना हो, इसे लेकर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही थी.

होटल के आसपास भी बड़ी संख्या में जैप-1 और रांची जिला बल के जवानों को तैनात किया गया है. होटल के आसपास जगह जगह बैरिकेडिंग की गयी है. इधर खेल प्रेमियों में 19 नवंबर को होने वाले मैच को लेकर उत्साह है.

एयरपोर्ट से लेकर होटल के रास्ते में कई जगहों पर खेल प्रेमियों का जमावड़ा दिखा. सबों ने उम्मीद जतायी कि तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच रांची में ही टीम इंडिया जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगी.

इसे भी पढ़ें:Ranchi : RMC ने भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए संभाली कमान, एयरपोर्ट से लेकर होटलों तक सैनिटाइजेशन पर जोर

जयपुर में मिल चुकी है पहली जीत

जयपुर में 17 नवंबर को खेले गये मैच में टीम इंडिया ने सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा की बदौलत पहला मैच न्यूजीलैंड से जीत लिया है.

अब 19 नवंबर को रांची में होने वाले दूसरे मैच में भी उससे खेल प्रेमी यही आस कर रहे हैं. रांची के बाद टीम इंडिया अगला मैच खेलने को 20 नवंबर की सुबह कोलकाता निकल जायेगी.

इसे भी पढ़ें:देश के लिए अभिशाप बन गयी है मोदी सरकार, आर्थिक मंदी, महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान : राजेश ठाकुर

पिच का मुआयना करने निकली न्यूजीलैंड की टीम

जानकारी के मुताबिक होटल पहुंचते ही न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच सहित कुछ स्टाफ जेएससीए स्टेडियम के लिये निकल गये. वे पिच का जायजा लेंगे. इसी आधार पर न्यूजीलैंड टीम 19 के मैच के लिये कुछ प्लान करेगी. पहला मैच हारने के बाद टीम दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन को उत्सुक है.

प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया या न्यूजीलैंड टीम के भाग लेने की उम्मीद नहीं की जा रही. संभव है कि शुक्रवार की सुबह दोनों टीम के कुछ प्लेयर्स छोटे सेशन में भाग लें.

दोनों टीमों के खिलाड़ी 19 की दोपहर 3-4 बजे तक स्टेडियम के लिये निकल जायेंगे. शाम सात बजे से मैच होगा. मैच के बाद टीम वापस होटल लौटेगी. 20 की सुबह अगला मैच खेलने को कोलकाता के लिये फ्लाइट पकड़ेगी.

इसे भी पढ़ें:एमजीएम अस्पताल : बाहर से चकाचक और अंदर गंदगी खचाखच, खतरनाक मेडिकल वेस्ट दे रहा बीमारियों को न्योता

Related Articles

Back to top button