Sports

टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका, अब ये शानदार खिलाड़ी भी हुआ टेस्ट सीरीज से बाहर

New Delhi: दूसरे मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है.  भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं. अब उमेश सीरीज के बाकी दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे. चोट के कारणों से अब उमेश भारत लौट रहे हैं. 33 साल के इस तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें- पेरवाघाघ तोरपा वाटर फॉल में मिली 36 किलो की मछली

पहले से खल रही है शमी और ईशांत का कमी

भारत को पहले ही मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा की कमी खल रही है. ये दोनों खिलाड़ी भी चोटिल हैं. अब उमेश के चोटिल होने से चार मैचों की सीरीज में उसकी परेशानी बढ़ने वाली है. मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से टीम इंडिया ने मात दी थी और सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

इसे भी पढ़ें- IRCTC एप का अपग्रेडेड वर्जन आज होगा लॉन्च, टिकट बुक कर 15 दिनों में कर सकेंगे भुगतान

रोहित के जुड़ने से मिलेगी राहत

रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं. गुरुवार को उन्होंने मेलबर्न में नेट पर खुद को परखा, जबकि टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी दो दिनों के ब्रेक पर चले गए हैं. तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. आम तौर पर टीमें नववर्ष की पूर्व संध्या पर सिडनी पहुंच जाती हैं, लेकिन शहर में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के कारण इस साल खिलाड़ी और अधिकारी लंबे समय तक मेलबर्न में रहेंगे.

इसे भी पढ़ें-  आखिर क्यों जहर खाकर युवती पहुंची थाने, पुलिस के हाथ पैर फूले

Related Articles

Back to top button